फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शहर में जगह-जगह गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। गली-मोहल्लों में गणपति बप्पा विराजित हैं। जहां सुबह शाम भजन-कीर्तन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाम होते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गजानन की आरती में जुट रहे हैं। पूरा वातावरण गणपति के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।बृहस्पतिवार को मोहल्ला सुंदर के शिव मंदिर पर लगे गणेश पंडाल में स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। पाठ की शुरुआत गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व श्रीराम स्तुति के साथ की गई। फिर ट्रस्ट के सदस्यों ने संगीतमय सुंदरकांड की चौपाइयों का बड़ा ही मनोहारी वर्णन किया। पाठ के बीच-बीच में भजनों की छटा बिखरी।
विज्ञापन

भजनों की शृंखला में केजी शर्मा ने पकड़ लो हाथ रघुराई नहीं तो डूब जाएंगे, अजय सक्सेना ने घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा मेरे घर में पधारो आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संदीप बंसल, नितिन अग्रवाल, रमेश ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें