फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूल में अवैध रूप से चलती मिलीं नौंवी व 10वीं की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। असमोली ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों का शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। सेंट मेरी एकेडमी अखबंदपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय के पास कक्षा आठ तक की मान्यता होने के बाद भी कक्षा नौ और 10 की कक्षाएं संचालित पाई गईं। प्रधानाचार्य को नौ और 10 की कक्षाओं को बंद करने के लिए कहा।डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार विद्यालयों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं उसी क्रम में विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेडिंग अवेयर इंटर नेशनल स्कूल भवालपुर बांसली पहुंचे थे। यहां विद्यालय की इमारत में संचालित साईं डिग्री कॉलेज बंद हो गया था। अब उसी इमारत में इसी सत्र से ट्रेडिंग अवेयर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षाओं का संचालन चलता मिला। इस विद्यालय की मान्यता के बारे में जब स्कूल संचालक से जब प्रपत्र मांगे गए तो बताया कि मान्यता के कागज जिला बेसिक अधिकारी के यहां जमा हैं और बहुत जल्दी ही मान्यता मिलेगी।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि मान्यता से अधिक कक्षाएं चलती पाई गईं तो विद्यालय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सतुपुरा का निरीक्षण किया। जहां सही मिला। डीआईओएस ने बताया कि बिना मान्यता संचालित विद्यालय को बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें