फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अगस्त से दो पालियों में संचालित होंगी नौ से 12वीं तक की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं 16 अगस्त से संचालित हो रही हैं। इसके लिए विद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई है। कक्षाओं में साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ तेजी से कराया जा रहा है। विद्यालयों में दो पालिकों में कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले सत्र में कक्षाएं संचालित नहीं हो पाईं, विद्यालय बंद रहे थे। अब शासन ने 16 अगस्त से दो पालियों में विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। नगर के एसएम इंटर कॉलेज, श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज, बीएमजी इंटर कॉलेज, एफआर इंटर कॉलेज सहित अन्य इंटर कॉलेज में कक्षाओं की साफ-सफाई, विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
एसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता व श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सफिया अंजुम ने बताया कि शासन के निर्देश पर 16 अगस्त से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विद्यालय में दो पालियों में शिक्षण कार्य कराया गया।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। प्रत्येक कक्षा के आधे विद्यार्थियों को पहली व बाकी छात्र-छात्राओं को दूसरी पाली में शिक्षण कार्य ग्रहण कराया जाएगा। विद्यालयों में शासन के निर्देश के तहत कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें