फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा दुकानों पर ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदार भिड़े, खींचतान हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बाजार में कपड़े के दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जब कोतवाली पहुंचा तो यह भी जानकारी सामने आ गई कि आवश्यक सामग्री के लिए खुल रही दुकानों की आड़ में अन्य प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। यह विवाद उस समय हुआ जब एक दुकानदार ग्राहकों को बुला रहा था और दूसरे ने विरोध किया। इसी बात पर कहासुनी हुई और दुकानदार की पत्नी और दूसरे दुकानदार की दुकान पर काम करने वाले लोगों में कहासुनी के बाद खींचतान हो गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कोतवाली के नजदीक स्थित बाजार में दो कपड़ा दुकानदारों में विवाद हो गया। यह विवाद ग्राहक बुलाने को लेकर हुआ। जब दूसरे दुकानदार की पत्नी ने इसका विरोध किया तो कहासुनी होने लगी और खींचतान हुई। महिला का कहना था कि उसने दूसरे दुकानदार से कहा था कि जब सारी दुकानें बंद हैं तो वह क्यों दुकान खोल रहा है। इसी बात पर कहासुुनी हुई।
दूसरी दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने कहा कि महिला ने उनके साथ बदतमीजी की। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। अब सवाल यह उठता है कि जब लॉकडाउन अवधि में प्रतिष्ठान बंद हैं तो यह कपड़े की दुकानें कैसे खुल रही थीं। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि चार लोग हिरासत में लिए हैं। तहरीर मिली नहीं है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें