फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु की हत्या के आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस संभल पहुंची, अन्य आरोपियों की तलाश की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दिल्ली पुलिस गोवंशीय पशु की हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश में संभल पहुंची। एक आरोपी को साथ लाई थी। कई जगह दबिश दी गई लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने लौट जाने की बात कही। जिस आरोपी को पुलिस साथ लाई है वह हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन का निवासी है। अन्य आरोपी संभल और हयातनगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को संभल पहुंची दिल्ली के गोकुलपुरी थाना पुलिस ने गोवंशीय पशु की हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश की। पुलिस के अनुसार गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को गोवंशीय पशु की हत्या की गई थी। इसमें रिपोर्ट दर्ज की गई। छानबीन के दौरान सरायतरीन के पीलाखदाना निवासी अरमान गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में संभल के अन्य लोग भी शामिल होने की जानकारी दी। इसी क्रम में आरोपियों की तलाश की गई है। लेकिन देर शाम तक कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने लौटने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें