फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस में स्टाफ व सवारियों के बीच हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रूट डायवर्जन के कारण बहजोई पहुंची मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बस में संभल जाने की बात कहकर सवारियों ने बस के स्टाफ से नोकझोंक शुरू कर दी। बाद में दोनों के बीच सहमति बनी और बस गंतव्य को रवाना हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे करीब जयपुर डिपो की एक रोडवेज बस बहजोई के मोहल्ला ऊपरकोट में पहुंच गई। बस मैं करीब 35 सवारियां थीं। इनमें कुछ सवारियां संभल जाने की बात कहते हुए बस स्टाफ से नोकझोंक करने लगीं। मामला बढ़ा तो बस स्टाफ और सवारियां कोतवाली की और चल दीं। सवारियों का कहना था कि संभल में उतरने की बात कहते हुए वह सभी बस मैं सवार हुए थे।
अब स्टाफ बस को संभल नहीं ले जाना चाहता। वहीं बस के स्टाफ का कहना था कि डायवर्जन के कारण अनूपशहर होकर आए हैं। अब चंदौसी व बिलारी होते हुए मुरादाबाद जाना है। संभल अलग रूट है। यह बात सवारियों को पहले बता दी गई थी। बाद में सवारियों के संभल जाने को लेकर दोनों की सहमति बनी कि तब कहीं मामला शांत हो सका था और रोडवेज बस गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें