फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार को आई महिला के साथ अपंजीकृत चिकित्सक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपंजीकृत चिकित्सक ने उपचार कराने आई महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी दुकान छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के एक गांव की महिला पांच दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी थाना धनारी के एक गांव में आई। शुक्रवार को महिला के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो महिला उपचार कराने गांव में ही एक चिकित्सक की दुकान पर जा पहुंची। आरोप है कि वहां महिला का चेकअप करने के नाम पर अपंजीकृत चिकित्सक छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर अपंजीकृत चिकित्सक वहां से फरार हो गया। महिला ने रिश्तेदारों के साथ मामले की शिकायत थाना धनारी पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने से बिना कार्रवाई के ही टरका दिया। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें