फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, मची खलबली

Fri, 14 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो खलबली मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यालय में काम कराने के लिए पहुंचे लोगों से भी जानकारी ली। आईजीआरएस की एक शिकायत के संबंध में दस्तावेज जुटाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर में एआरटीओ कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार पहुंचे तो वहां मंडरा रहे कुछ लोग तो खिसक लिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी के साथ कार्यालय परिसर का जायजा लिया। कार्यालय के माहौल को भी देखा। उन्होंने कार्यालय में काम कराने के लिए आए कुछ लोगों से जानकारी भी हासिल की। सिटी मजिस्ट्रेट के जाने के बाद भी लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आईजीआरएस की एक शिकायत की जांच को लेकर एआरटीओ कार्यालय गए थे। इसके बारे में पहले ही बता भी दिया था। एआरटीओ से अभिलेख भी लिए। हालांकि वहां पहुंचकर कार्यालय का माहौल भी देखा गया। लेकिन संदिग्ध व्यक्ति कोई नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें