फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नगर में 1.35 करोड़ की लागत से अमृत सरोवर बनाएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। नगर में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका परिषद अमृत सरोवर बनाएगी। इसके लिए टेंडर का कार्य पूरा हो गया है। अब खुदाई के बाद सौंदर्यीकरण के बिजली आदि के उपकरण लगेंगे। वहीं, टहलने को पाथ समेत सुरक्षा के लिए मेनगेट व ग्रिल बनेगी।पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने बताया कि रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट तालाब पर अमृत सरोवर के निर्माण के लिए शासन की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति होने के बाद टेंडर जारी किया गया था। अब करीब 10 बीघा जमीन पर बने तालाब की खुदाई के बाद अमृत सरोवर के लिए पानी फिल्टर करने की मशीन लगेगी। अमृत सरोवर में अंदर व बाहर चारों ओर सुरक्षा के लिए ग्रिल व रेलिंग लगेंगी। वहीं, रोशनी के लिए विद्युत लाइटें व चारों ओर बैठने के लिए कुर्सियां व बेंचें भी लगाई जाएगीं। इसके अलावा अमृत सरोवर में फव्वारा लगाया जाएगा। वहीं, हरियाली के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरोवर परिसर में बच्चों के खेलने के उपकरण व झूलने के लिए झूले आदि भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर व आसपास ग्रामीण अंचलों के लोगों को सुबह व शाम को टहलने के लिए अमृत सरोवर परिसर काफी लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें