सिरसी के मोहल्ला शर्की रेलवे स्टेशन के नजदीक बल्ली और रस्सी के सहारे रूका टूटा पोल। संवाद
- फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।
सिरसी। सिरसी के मोहल्ला शर्की में रेलवे स्टेशन के निकट गली में लगा हुआ बिजली का पोल कई महीनों से एक ओर को झुका हुआ है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। खंभा लकड़ी की बल्ली और रस्सी के सहारे रुका हुआ है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
लोगों कहना है कि सोमवार की शाम अचानक से बंदरों ने खंभे को जोर से हिला दिया, जिससे पोल टूटकर मकान और दुकान के छज्जे पर टिक गया। उस समय बच्चे वहीं पर खेल रहे थे। गनीमत रही कि खंभा छज्जे पर टिक गया, वर्ना हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत लकड़ी की बल्लियां लगाकर और रस्सी बांधकर खंभे को रोका। इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी। इस खंभे से छह कनेक्शन उपभोक्ताओं के घर जा रहे हैं।
जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नजीर अब्बास, मीनू ने बताया कि इस खंभे से छह कनेक्शन जा रहे हैं। खंभा पहले से ही झुका हुआ था। आज बंदरों ने इसे हिला दिया। इससे खंभा एक ओर झुककर गिरने लगा। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने इसे रस्सी बांधकर रोका। इस संबंध में जेई रोहित कुमार ने बताया कि पहले से इसकी जानकारी नहीं है। न ही किसी ने फोन किया है। अब इसे दिखवा लेते हैं।