फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय का कर्मचारी बनकर सहायक अध्यापक से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव मुबारकपुर बंद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मनोज कुमार के खाते से 2460 रुपये साइबर ठग ने निकाल लिए।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने कॉल की थी। बातों में लेकर एक एप डाउनलोड कराई और उसके बाद एटीएम कार्ड की जानकारी ली। इसी दौरान रुपये कटने का मेसेज आया। सहायक अध्यापक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते उन्हें पदाभिहीत बनाया गया। कॉल करने वाले ने खुद को जिलाधिकारी कार्यालय से बताया और जो जानकारी मांगी उससे वह समझ नहीं पाए। क्योंकि कॉल करने वाला शख्स वह सभी जानकारी पूछ रहा था जो चुनाव कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी जानते हैं। बताया कि उनके खाते में 2460 रुपये ही थे। यदि ज्यादा होते तो वह सभी निकाल लेता। अब सहायक अध्यापक का कहना है कि साइबर ठगी करने वाले शख्स के पास उनके एटीएम, आधार कार्ड और पैनकार्ड की सारी जानकारी है। इसलिए अंदेशा है कि कहीं खाते में आने वाला वेतन न निकाल ले। कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें