फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट कर घायल करने का आरोप

Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। कीरतपुर निवासी दिनेश कुमार ने गांव के ही पांच युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे करीब वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव का ही एक युवक आया और अपनी बहन से फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाकर गाली- गलौज करने लगा। इसके कुछ देर बाद वह युवक अपने चार साथियों के साथ आया और उन सभी ने पीड़ित के साथ लाठी डंडो से मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। साथ ही बीच बचाव कराने आए पीड़ित के परिवार के सदस्यों से भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग आ गए। जिन्हें देख सभी युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट
धनारी। गांव जयरामनगर में शुक्रवार को मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। गांव निवासी पवन कुमार का अपने ही परिवार के भाई रोहतास कुमार से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। जिसके चलते शुक्रवार को दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई आपस में मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर कोतवाली ले आई। जहां उन पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें