फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में पटरी काटी, लिंक समेत कई ट्रेनें थीं खतरे में

Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चंदौसी में अलीगढ़ ट्रैक काटने की कोशिश के बाद मौके पर पड़े हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इसके बाद वहां से गुजरीं कई ट्रेनें खतरे में रहीं। पटरी काटने वाले ट्रैक के पास ही लोहा काटने की आरी, हथौड़ा आदि छोड़कर भाग गए। पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक मैन ने गुरुवार की सुबह पौने सात बजे यह नजारा देखकर  रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी (रेलवे), पुलिस अधीक्षक, रेलवे पुलिस बल, जीआरपी, तकनीकी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रेल पटरी करीब चार से पांच एमएम काटी जा चुकी थी। जोड़ पर लगे क्लैंप के नट भी काटने की कोशिश की गई। जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस को संयुक्त रूप से मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आशंका है कि पटरी काटने वालों के निशाने पर सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद से देहरादून वाया चंदौसी से गुजरने वाली लिंक एक्सप्रेस हो सकती है। बनियाठेर थाने में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।           
विज्ञापन


आतंकी वारदात है या नहीं, आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस को संयुक्त रूप से जांच कर शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
--दलवीर सिंह, डीआईजी (रेलवे) लखनऊ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें