फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandausi News: मां घर में खोज रही थी सामान, कमरे का नजारा देख निकली चीख, बेटी की लाश पंखे से लटकी थी

Sun, 06 Oct 2024 12:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)

सार

चंदाैसी में छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
चंदाैसी में जान गंवाने वाले छात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर के मोहल्ला मासूम अली निवासी आईटीआई की छात्रा अनामिका श्रीवास्तव ने रविवार सुबह अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी तरह की घरेलू कलह से इनकार किया है।

विज्ञापन


गुन्नौर के मोहल्ला मासूम अली निवासी अनामिका श्रीवास्तव ने दो महीने पहले ही बदायूं के अलापुर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एडमिशन लिया था। इन दिनों वह घर पर थी। रविवार की सुबह छात्रा की मां अपनी चप्पल ढूंढ रही थीं।

इसी दौरान वह छात्रा के कमरे के पास पहुंचीं और खिड़की से झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। अनामिका पंखे से बंधे फंदे पर लटकी थीं, उनके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। बेड पर संदूक रखे थे और कमरा अंदर से बंद था। चीख सुनकर पड़ोसी लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने लोगों की मदद से दरवाजे का कुंडा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि सब कुछ ठीक था और किसी प्रकार की घरेलू कलह नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें