फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूंदाबांदी के आसार, कल रहेगा मौसम साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौसम फिर से बिगड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम के हालात को देखकर किसान चिंतित हैं। बूंदाबांदी के साथ हवा चली तो गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन

जनवरी व फरवरी माह में कई बार मौसम में बदलाव हुुआ। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप खिल रही है, दिन के समय तेज हवा भी चल रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर विवि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खराब होने के आसार हैं। गुरुवार की रात से ही हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन के समय हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। एक-दो मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। शनिवार से फिर से मौसम साफ रहने की संभावना है।
वहीं मौसम का मिजाज देखकर किसान चिंतित हैं। बूंदाबांदी के साथ यदि हवा चलती है तो गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान है। किसान इसी बात से चिंतित हैं। इस समय किसान गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं, हवा चलने पर फसल खेत में गिर जाएगी, इसका फसल उत्पादन पर विपरीत असर पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें