फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में शिकायत मिलने पर कोटेदार की दुकान पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उस कोटेदार की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की ओर से यह पहल की गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायतों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती की है। जिला प्रशासन के निर्देश मिलने पर शिकायत मिलने वाले सभी सरकारी राशन कोटे की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 12 सरकारी राशन की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद कोटेदारों की दुकान पर राशन वितरण में होने वाली धांधली को रोकने में खासी मदद मिल सकती है। इससे राशन कार्ड धारकों को मानक के मुताबिक खाद्यान्न मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें