फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या ने किया जिला टॉप, वर्तिका-खिजिर दूसरे स्थान पर

Mon, 29 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी के आरआरके सी.से.स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी में उछलते विद्यार्थी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। इसमें 89 फीसदी परीक्षार्थियों को ही सफलता मिल पाई, 11 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए। वहीं बबराला के टाटाकेम डीएवी पब्लिक की दिव्या बेलवाल ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया, जबकि आरआरके स्कूल चंदौसी की वर्तिका जैन और टाटाकेम पब्लिक स्कूल के खिजिर सिद्दीकी कुछ अंकों से दिव्या से पिछड़ गए।
विज्ञापन


इन दोनों को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स ने जगह बनाई। इससे पहले रिजल्ट को लेकर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद स्कूल खुले। स्कूलों में सफल विद्यार्थियों ने खुशियां मनाईं। मिठाई बांटी और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।    

जिले में सीबीएसई के नौ स्कूलों में पंजीकृत 898 में से 802 पास हुए। चंदौसी के आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुल पंजीकृत 275 परीक्षार्थियों में से 256 परीक्षार्थी सफल हुए। 19 परीक्षार्थी सफल होने में नाकाम रहे। चंदौसी के ही ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुल पंजीकृत 136 परीक्षार्थियों में से सौ परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


36 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके। बबराला के डीएवी स्कूल में कुल पंजीकृत 61 में से 59 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संभल के बाल विद्या मंदिर में कुल पंजीकृत 207 परीक्षार्थियों में से 185 उत्तीर्ण हुए हैं। 22 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुत्तीर्ण हुए हैं।

संभल के ही सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुल पंजीकृत 49 में से 42 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 07 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। बहजोई के केएचएमसी स्कूल में कुल पंजीकृत 21 में से 18 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। तीन परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। बहजोई के ही एंग्लोवैदिक स्कूल में कुल पंजीकृत 46 परीक्षार्थियों में से 42 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। चार अनुत्तीर्ण हुए हैं। जेकेईटी जूनावई में सौ में से सौ परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें