फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन भाइयों ने मिलकर महिलाओं की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करना शुरू कर दिया। शिकायत पर रविवार को नायब तहसीलदार ने मौके का मुआयना करते पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घोंंसली रामसहाय के रहने वाले रामरतन सिंह की बेटी भूरी देवी पत्नी सत्येन्द्र सिंह एवं सोमवती पत्नी विशन सिंह निवासी रसूलपुर तहसील विधना जिला औरैया की जुनावई थाना क्षेत्र के घोंसली रामसहाय में तालाब के नजदीक काफी समय से भूमि खाली पड़ी हुई थी। गांव के कुछ लोगों ने इनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया। पता लगने पर दोनों महिलाओं ने थाने और तहसील तक शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने का काफी प्रयास किया लेकिन कार्य नहीं रोका गया। एक माह से चक्कर काट रहीं दोनों महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
शिकायत के आधार पर रविवार को नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह एवं कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं की भूमि पैमाइश कराई। शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने भूरी देवी की तहरीर पर गांव के ही प्रवेश कुमार, मुनेश, अरविंद सहित तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के सेल्समैन से मारपीट
जुनावई। थाना क्षेत्र के कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर रविवार की शाम चार बजे करीब पेट्रोल डलवाने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जबकि पंप का सेल्समैन बंटी बारी-बारी से बाइकों में पेट्रोल डाल रहा था। तभी एक ग्राहक ने सबसे पहले अपनी बाइक में पेट्रोल डालने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों तरफ से गहमा गहमी के साथ गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बाद में ग्राहक भाग कर अपने गांव से लोगों को लेकर पंप पर आ गया। जहां उसने अपने साथियों के सहयोग से मारपीट करना शुरू कर दिया। सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों खंगालने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें