फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की शादी करने पर पिता सहित अन्य पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने नाबालिग लड़की की शादी करने पर पिता सहित दो के खिलाफ विरुद्ध थाना धनारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। करीब सात माह पूर्व किशोरी घर से चली गई थी। बरामदगी के बाल कल्याण समिति ने किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 2021 के अक्टूबर माह में एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद नाबालिग को बरामद कर लिया था। बाल कल्याण समिति ने नाबालिग के शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर उसके पिता के सुपुर्द कर कर दिया था। नाबालिग के पिता ने समिति के आदेश की अवहेलना करते हुए 28 अप्रैल को जनपद बदायूं के थाना सहसवान के समदा निवासी श्याम बिहारी के बेटे से शादी करा दी। जिससे शादी कराई है, वह भी किशोर है। जानकारी होने पर समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बाल विवाह निषेध अधिनियम व न्याय एवं संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत थाना धनारी में आरोपी किशोरी के पिता सतपाल व दूल्हे के पिता श्याम बिहारी निवासी गांव समदा थाना सहसवान जिला बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें