फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि परिजन युवती की मौत का कारण बीमारी से होना बता रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बनियाठेर क्षेत्र के गांव युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन में युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूछने पर परिजनों ने बताया कि युवती की मौत बीमारी के चलते हुए है। क्योंकि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। मगर ग्रामीण इस विषय में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं है। चर्चा है कि युवती ने तेजाब पी लिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तेजाब पीने से ही युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें