फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगाकर 20 बंदरों की हत्या

Tue, 01 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें मिट्टी के नीचे दबा भी दिया गया। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। बंदरों के शव को उखाड़कर उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल-मुहम्मदगंज कच्चे मार्ग पर सोमवार की दोपहर को करीब बीस बंदर मृत अवस्था में पड़े देखे गए। जिन्हें जल्दबाजी पर मिट्टी में दबाया गया था, कुछ के हाथ पैर बाहर दिख रहे थे। राहगीरो ने इसकी सूचना गुमथल के ग्रामीणों को दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में कच्चे मार्ग पर बीस बंदर मरे हुए पड़े थे। यही नहीं उनके ऊपर मिट्टी डालकर उन्हें दबाने की कोशिश भी की गई थी। अचानक इतनी बड़ी संख्या में बंदरों की मौत से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बंदरों को करेंट लगाकर मारा गया है।

ग्राम प्रधान गुमथल विनय कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष बनियाठेर रामपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं। पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर बंदरो का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे बंदरो की मौत का कारण स्पष्ट हो सके। ग्राम प्रधान विनय कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही गुन्नौर थाने के पतरिया चौकी क्षेत्र में एक गाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें