घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टर ने एक युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की गंभीर हालत देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर के मोहल्ला मियां सराय निवासी मोहम्मद अहमद का बेटा शकील (35) गुरुवार को दोपहर एक बजे हयातनगर जा रहे थे।
हयातनगर बिजली घर के सामने बेकाबू कार ने शकील की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने दूसरी बाइक पर सवार पंजू सराय निवासी मेंवर नीसाद पुत्र इस्लाम, चमन सराय निवासी मोबीन पुत्र पुत्तन और तीसरी बाइक पर सवार वीरेश पुत्र जय सिंह, चनीरायपुर बदायूं, नीरज पुत्र महेंद्रपाल और सतेंद्र पुत्र वेदराम निवासी वजीरगंज कोटा बदायूं को टक्कर मार दी।
तीनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार सड़क किनारे खाई में घुस गई। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची हयातनगर पुलिस ने चालक को कब्जे में कर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने देखते ही शकील को मृत घोषित कर दिया।
जबकि नगर पालिका के पूर्व मेंबर निसात व मोबीन को परिजन निजी अस्पताल में ले गए। थानाध्यक्ष सुनील अहलावत ने बताया कि चालक सुनील सिंह बदायूं जनपद में खाद्य विभाग में लिपिक पद पर नौकरी करता है। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक सुनील सिंह निवासी मोहल्ला गौतमपुरी उझानी जनपद बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक शराब के नशे में है। शकील की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में सभी के सिर में चोट लगी है। जबकि शकील के सिर में सबसे अधिक चोट है। अगर शकील ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। शकील मजदूरी करता था।
रेलवे फाटक का बूम टूटा, चार ट्रेन प्रभावित
चंदौसी(संभल)। कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट रेलवे फाटक 36बी को तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी। इससे रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दो मेल समेत चार ट्रेन आधा घंटे लेट हो गई। आरपीएफ ने ऑटो को कब्जे में लिया है।
गुरुवार की सुबह 5.50 बजे पर सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने के लिए रेलवे फाटक 36 बी बंद था। इसी दौरान बहजोई की ओर से एक आटो चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में पहुंचा और फाटक के बूम से टकरा गया, जिससे बूम टूटकर नीचे गिर गया। गेटमैन ने इसकी सूचना तत्काल पावर केबिन, आरपीएफ व यांत्रिक विभाग को दी। अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने मौके पर खड़े आटो को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक वहां से भाग गया।
यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में लोहे की मोटी जंजीर डालकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया। इससे अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13049 हावड़ा अमृतसर, दिल्ली जाने वाली 14075 सदभावना एक्सप्रेस, 3050 अलीगढ़ मुरादाबाद एसीएम पैंसेजर ट्रेन व बिजनौर जाने वाली मालगाड़ी करीब आधा घंटा लेट हो गई। उधर दोपहर 12 बजे संभल रोड स्थित रेलवे फाटक 37बी को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन के लिए बंद किया गया। ट्रेन जाने के बाद वहां तेज रफ्तार पिकअप पहुंची। जिसने टक्कर मारकर फाटक का बूम तोड़ दिया और पिकअप को भगा ले गया।