फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में अधिकारी व्यस्त, समस्याओं से जनता पस्त

Thu, 12 Jan 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
ताला
विज्ञापन
कुछ कार्यालयों से पब्लिक को अधिकारियों के मिलने के बावत जानकारी भी नहीं दी जा रही है। बुधवार की दोपहर 12 बजे एडीएम और तहसीलदार अपने कार्यालय में थे। एडीएम कोर्ट में बैठकर मुकदमे सुन रहे थे जबकि तहसीलदार अपने कार्यालय में बैठे हुए लोगों की शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। 
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय
 समय 11.40 बजे 
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम राशिद अली खां की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। कुछ लोग समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय के बाहर खड़े हुए थे। चौधरीसराय निवासी रीमा ने बताया कि 10.30 बजे एसडीएम साहब के कार्यालय पर आ गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि साहब नहीं आए हैं। दो माह से राशन नहीं मिल रहा है। इस मामले की कई बार शिकायत की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 

बीडीओ कार्यालय  समय 11.47 
ब्लाक में हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी कम ही मिलते हैं। बुधवार को भी बीडीओ कार्यालय कक्ष खाली पड़ा हुआ था कुछ लोग बीडीओ से मिलने के लिए कार्यालय के बाहर खड़े हुए थे। मयराम सिंह ने बताया कि एक समस्या को लेकर तीन बार शिकायत कर चुका हैं लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हुआ। फिर से बुधवार को बीडीओ के पास आए थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय, समय 11.50 बजे  
एआरटीओ के कार्यालय कक्ष का 11.50 बजे तक गेट भी नहीं खुला था। कार्यालय का गेट लगा हुआ था। कुछ लोग डीएल बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय के बाहर टहल रहे रहे थे लेकिन एआरटीओ के न मिलने के चलते उनके काम अटके हुए थे। सुधीर कुमार ने बताया कि गाड़ी का टैक्स जमा करना है। उसमें कुछ समस्या है, एआरटीओ से मिलकर वह  समस्या का समाधान कराना है।

सीओ कार्यालय,  समय 11.43 बजे 
सीओ चुनाव को लेकर चेकिंग में गए थे। तमाम लोग अपनी-अपनी समस्या के निस्तारण की उम्मीद लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे लेकिन इंतजार ही कर रहे थे। इनमें एक बेगम सराय निवासी इंद्रवती ने बताया कि कुछ घरेलू विवाद है। थाने गई तो वहां पर सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में सीओ से शिकायत करने के लिए आई थी लेकिन एक घंटा हो गया अभी तक सीओ नहीं मिले है। दोपहर 12.00 बजे के बाद जब सीओ पहुंचे तो महिला की सुनवाई हुई।

नहर विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय, समय 12.00 बजे
नहर विभाग कार्यालय के अधिशासी अभियंता का कार्यालय 12.00 बजे तक खाली पड़ा हुआ था। हालांकि वहां पर कोई भी व्यक्ति शिकायत के लिए मौजूद नहीं था। कार्यालय के बाहर किसान धरने पर बैठे हुए थे। कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अभियंता किसी काम से लखनऊ गए हुए हैं। उनके पास चंदौसी का भी चार्ज है। इसके चलते सप्ताह में तीन बार ही यहां पर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें