फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद होने से ठप बना है व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मालगोदाम रोड पर सड़क निर्माण का कार्य होेने से बीते 15 दिनों से रोडवेज से निगम की बसों का संचालन ठप है। इस दौरान बसें बदायूं चुंगी और मंडी समिति गेट से रवाना हो रही। इसका परिणाम है कि आजाद रोड पर रोडवेज के आसपास मौजूद रेहड़ी सहित अन्य दुकानों का कारोबार प्रभावित है, वही यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

यात्रियों को बस पकड़ने के लिए लंबी दूरी तय करके बदायूं चुंगी और मंडी समिति गेट पर पहुंचना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी आसपास क्षेत्र के छात्रों को उठानी पड़ रही है। क्योंकि वो रोडवेज बस से बदायूं चुंगी व मंडी समिति गेट पर उतरकर पैदल ही विद्यालय और महाविद्यालय पहुंच जाते थे। इसी तरह से छुट्टी होने पर पैदल ही बदायूं चुंगी पर पहुंच बस में सवार होकर अपने घर निकल जाते थे। इससे छात्रों को करीब पांच से छह किमी पैदल नहीं चलना पड़ता था।
--
कोरोना काल में दुकानें बंद रहने से व्यापारी पहले से ही परेशान है, ऐसे में अब सड़क निर्माण होने से बीते 15 दिनों से व्यापार ठप पड़ा है। बरवक्त सड़क का निर्माण रोक दिया गया है। व्यापारियों के पूछने पर नगर पालिका उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन

अमित कुमार, दुकान संचालक, आजाद रोड, चंदौसी
पिछले 15 दिन से रोडवेज से बसों का संचालन बंद होने से व्यापार बंद हो गया है। पूरे दिन रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा रहता है। जिससे परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानी होने लगी है। अभी कुछ दिन ओर बसों का संचालन बंद होने की बात कही जा रही है। कुंवर सैन, खस्ता-पूड़ी ठेला संचालक, आजाद रोड, चंदौसी
--
सड़क निर्माण के कारण बसें रोडवेज बस स्टैंड तक नहीं पहुंचने से काफी परेशानी हो रही है। अब बस मंडी समिति गेट पर उतार देती है। वहां से पैदल महाविद्यालय जाना पड़ता। -अंकित कुमार, छात्र, संभल
--
रोडवेज बस स्टैंड से महाविद्यालय की दूरी आधा किलो मीटर है। अब सड़क निर्माण के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर बस नहीं पहुंच रही है। जिससे दो-तीन किलो मीटर पैदलकर महाविद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। -संजीव कुमार, छात्र, गांव मुबारकपुर, संभल
--
मैं पिछले तीन दिन पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिला था। जिसमें बुधवार तक सड़क निर्माण पूरा होने की बात कही थी। मगर अभी सड़क निर्माण रुका होने के साथ अधूरा है। रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन न होने से यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज के चालक व परिचालकों को परेशानी हो रही है। - अनिल मिश्रा, रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी, चंदौसी
--
अभी सीसी सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। जबकि मालगोदाम रोड पर जलनिगम द्वारा डाली गई पाइपलाइन की टेस्टिंग होनी है। दो दिन बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। -राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें