सिरसी में दूसरे दिन भी बुखार से बुर्जग की मौत हो गई।
पिछले दो माह से ग्रामीण क्षेत्र में बुखार का प्रकोप चल रहा है। सिरसी के गिन्नौरी निवासी सुंदरलाल (93वर्ष) को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें नगर के निजी डॉक्टर से दवाई दिलाई। दो दिन से वह दवाई खा रहे थे। लेकिन रविवार की रात उनकी अचानक तबीतय अधिक खराब हो गई।
कुछ देर ही बात ही उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही सिरसी कस्बे में 100 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। सिरसी में लगातार दूसरे दिन भी मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर बुखार से बीमार लोगों का हाल नहीं जाना है।
इस संबंध में सीएचसी संभ्ाल के प्रभ्ाारी चिकित्साधिकारी डॉ. जुहेब करीम ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं हुई। जांच कराई जाएगी। शिविर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक जगह नहीं मिली है। सिरसी के लोग शिविर लगाने में सहयोग नहीं करते हंै।
हरथला गांव में बुखार से ग्रामीण ने दम तोड़ा
ओबरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हरथला गांव में बुखार से ग्रामीण की मौत हो गई। हरथला गांव निवासी मियांजान पुत्र शब्बीर हुसैन को करीब 20 दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो परिजन घर लौट आए लेकिन अचानक एक बार फिर मियाजान की हालत बिगड़ गई। उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संदीप राहल ने बताया कि हरथला गांव में बुखार से मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।