फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के विकास की रही गूंज

Wed, 16 Mar 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास खंड बनियाखेड़ा के सभागार में सरकार के विकास की गूंज सुनाई दी। विधायक ने सरकार की ओर से चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बनियाखेड़ा विकास खंड के सभागार में विधायक लक्ष्मी गौतम ने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण के लिए एक से बढ़कर एक योजना चलाई।

निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन कराया है। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने भी सहभागिता की। विभिन्न योजनाओं के करीब सौ लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, कौशल विकास समेत अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पीडी/बीडीओ हरेंद्र सिंह, एडीओ (पंचायत) रमेश चंद्र, जयंती प्रसाद गुप्ता, सतेंद्र यादव, सुधीर सिंह, वीरेंद्र राम, मुरारी राम के अलावा सपा नेता इफ्तेखार उर्फ भूरा, यूसुफ अंसारी, असलम खां, दिनेश भारद्वाज, जुनैद, खुशनवाज, गोकिल सिंह यादव मौजूद रहे। 

समाजवादी विकास दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड बनियाखेड़ा में कई स्टाल लगाए गए। स्टाल पर पहुंचकर विधायक लक्ष्मी गौतम ने जानकारी ली। बाल विकास के स्टाल पर पहुंचकर पुष्टाहार के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बेहतर प्रचार प्रसार की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें