फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे की टूटी रेलिंग वाहन चालकों के लिए बनी मुसीबत

विज्ञापन
बहजोई में हाईवे के डिवाइडर की टूटी हुई रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। हाईवे के डिवाडर की टूटी रेलिंग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। टूटी रेलिंग से छुट्टा पशु हाईवे से इधर से उधर गुजरते रहते हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार हादसे हो भी चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अन्जान बने हैं।
विज्ञापन

नगर में चंदौसी की ओर से गांव बमनेटा के निकट से संभल बाईपास, कलक्ट्रेट, डीएम आवास, ईदगाह, पजाया, इस्लामनगर चौराहा, मंडी गेट व सादातबाड़ी मार्ग आदि प्रमुख स्थानों से होते हुए बबराला रोड पर गांव मदारा तक मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बने डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगी है, लेकिन बबराला रोड पर पालिका के मिनी स्टेडियम के पास रेलिंग टूटी हुई है। इससे छुट्टा पशु आसानी से हाईवे की एक लेन से दूसरे लेन पर पहुंच आते हैं और वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। इसके अलावा बीस से अधिक स्थानों पर आसपास बने घर व दुकान स्वामियों की ओर से एक लेन से दूसरे लेन पर जाने के लिए अवैध रूप से रेलिंग का पाइप तोड़कर रास्ता बना लिया गया है। पुलिस-प्रशासन व एनएएचआई के अधिकारियों की ओर से इस टूटी रेलिंग को ठीक कराने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और लोग खतरे के साये तले हाईवे पर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें