फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी, किसानों की फसलाें की नहीं हो रही तौल

Thu, 11 Dec 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं, जबकि किसानों की फसल की तौल नहीं हो पा रही है। इससे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी के आने पर बिचौलिये तौल कराकर निकल जाते हैं, जबकि उन्हें इंतजार कराया जाता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पवांसा स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर बुधवार की दोपहर 3:15 बजे बाजरा और धान की तौल नहीं की गई। मौके पर पल्लेदार तो बैठे थे, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी नदारद थे। घंटों इंतजार करने के बाद किसान वापस लौट गए। वहीं बहजोई में स्थित मंडी समिति के परिसर में स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर किसान ऑनलाइन आवेदन करने के बाद टोकन लेने के लिए दिनभर केंद्र प्रभारी का इंतजार करते रहे। देर शाम तक केंद्र प्रभारी केंद्र पर नहीं पहुंचे तो किसान मायूस होकर लौट गए। जबकि केंद्र प्रभारी का फोन नंबर कई बार लगाया लेकिन मोबाइल बंद था।
0000
कोट
करीब 50 क्विंटज बाजरा राजकीय क्रय केंद्र पर बेचने के लिए 15 दिन पूर्व ऑनलाइन आवेदन कराया था। पवांसा स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर कई दिन से टोकन लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी मिलते ही नहीं हैं। ऐसे में फसल को औने-पौने में बेचने के लिए मजबूर है। -सुल्तान सिंह यादव, गांव करीमपुर
विज्ञापन

0000
कोट
बहजोई मंडी समिति स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर 38 क्विंटल बाजरे की तौल करानी है। ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। केंद्र प्रभारी भी नहीं मिल रहे हैं। -मुकेश कुमार, गांव खजरा
000
कोट
35 क्विंटल बाजरा सरकारी क्रय केंद्र पर बेचना है, लेकिन केंद्र प्रभारी नहीं मिल पाते हैं। फोन करने पर मोबाइल बंद आता है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी केंद्र प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। -मुनेंद्र सिंह यादव, गांव चंदनकटी मौजा
000
कोट
उनकी 30 क्विंटल बाजरे की तौल नहीं हो पा रही है। राजकीय क्रय केंद्र को केंद्र प्रभारी नहीं चला रहे हैं। बिचौलिया चला रहे हैं। किसानों को टरकाया जा रहा है। -राजपाल सिंह यादव, गांव भगवंतपुर
0000
कोट
मुझे कोई जानकारी नहीं है। केंद्र प्रभारी से इस मामले में जानकारी की जाएगी। किसानों का धान और बाजरा नियमानुसार ही तौला जाएगा। -संजीव राय, डिप्टी आरएमओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें