फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छज्जे के विवाद में महिलाओं में चले ईंट और डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में होमगार्ड के द्वारा मकान के पीछे छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े में महिलाएं भी कूद पड़ीं। हाथापाई के साथ जमकर लाठी-डंडों चले। ईंटों से वार किए गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। वहीं किसी ने मारपीट की घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवर कंचन गांव में होमगार्ड रनवीर सिंह अपने निर्माणाधीन मकान के पीछे छज्जा डलवा रहे हैं। इसका पड़ोसी मेघराज ने एतराज किया था। मेघराज ने 13 जून को पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, परंतु सुनवाई न होने पर गुन्नौर एसडीएम से शिकायत की गई। शिकायत पर हलका लेखपाल एवं कानूनगो ने मौके का मुआयना किया।
शुक्रवार की शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुरुषों के साथ महिलाएं भी झगड़े में कूद पड़ीं। महिलाएं डंडे और ईंट लेकर आ गईं। महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे के बाल खींच कर और सिर में ईंट और डंडे से वार किए। मारपीट में मेघराज पक्ष से पत्नी सर्वेश कुमारी एवं बेटी भूमिका घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष रनवीर की ओर से पत्नी कलावती देवी, बेटी अंजली, कनिष्का तथा तारावती पत्नी किशनपाल गांव हथियावली सहित चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें