फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की संरचना भाजपा की अहम कड़ी : सैनी

Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाजपा की विधानसभा संचालन समिति बैठक आजाद रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित की गई। जिसमें संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने संबोधित किया। साथ ही लोस चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि विधानसभा संचालन समिति के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कार्य की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बूथ की संरचना पार्टी की अहम कड़ी है। हमें बूथ के प्रत्येक पन्ना प्रमुख से संपर्क करके बूथ के मतदाताओं से वोट करने की अपील करनी है। जिससे विधानसभा के सभी बूथों पर वोट प्रतिशतता बढ़ेगी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने पार्टी की नीतियों का बखान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, विधानसभा संयोजक विनोद कुमार बिन्नी, लोकसभा प्रभारी राकेश चौहान, पंकज गुप्ता, सुभाष भटनागर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, सुगंधा सिंह, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, लता कुमारी, राजेश शंकर राजू, ओमवीर सिंह खडगवंशी, सुशील जाटव, बादल सैनी, मनोज दिवाकर, अभिनव शर्मा, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें