फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: 5- भाजपा ने असमोली में अपनों से खाई मात, संतोष देवी बनीं ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। भाजपा असमोली ब्लॉक में अपनों से ही मात खा गई। टिकट न मिलने पर निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराने वाली प्रभाकर चौधरी की पत्नी संतोष ने चुनाव में 66 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी अनुज चौधरी को दस वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

असमोली के हाजीबेड़ा गांव निवासी प्रभाकर चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतपाल सिंह के भतीजे हैं। चाचा-भतीजे ने भाजपा से अपनी दावेदारी की थी लेकिन किसी को टिकट नहीं हुआ। भाजपा ने यहां अनुज चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। जबकि टिकट न मिलने पर प्रभाकर चौधरी ने अपनी पत्नी संतोष देवी को निर्दलीय के तौर पर ही चुनाव मैदान में उतार दिया। शनिवार को यहां ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। कुल 123 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 122 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना हुई तो भाजपा के अनुज को कुल 56 वोट मिले जबकि प्रभाकर की पत्नी संतोष देवी को 66 वोट मिले। इस तरह संतोष ने दस वोटों को जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें