फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धनारी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन किया। किसानों ने विद्युत विभाग पर बिजली उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। किसानों ने मांग की कि धनारी के अवर अभियंता को नहीं हटाया गया तो मतगणना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता मंगलवार को धनारी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि बिजली घर पर तैनात कर्मचारी नशे में रहते हैं। उपभोक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया जाता है। कई बार भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत कर्मी दुर्व्यवहार कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि किसानों को बिजली चोरी का नोटिस थमा दिया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-सुझा कर शांत किया। किसानों ने विद्युत विभाग से जेई के खिलाफ जांच करने तथा हटाने की मांग की।
चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही जेई को नहीं हटाया गया तो किसान बहजोई स्थित मतगणना स्थल पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वीरेश यादव, मुकेश यादव, रामनिवास, मनवीर, दुर्गपाल कुशवाह, अमर सिंह, मुकेश यादव, रामनिवास, बिजेंद्र सिंह यादव, पान सिंह, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें