दुकानदारों का आरोप
दुकानदारों का आरोप है कि यह सब अधिकारियों के संज्ञान में है। कीटनाशकों की नकली या महंगी दवाइयां दी जाती हैं। दो माह किसानों को गन्ना बेचते हुए हो गए, पर अभी तक गन्नामूल्य कोई पता नहीं है। तहसील पहुंचकर उन्होंने तहसीलदार धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कौशल क्रांतिकारी, मंडल अध्यक्ष संजीव यादव, कुंवरपाल यादव, नवाब सिंह यादव, रामनिवास यादव, रौदाश यादव, भगवान सिंह, नीरेश यादव, रशीद खान, शबाब खान, जसवीर दिवाकर, सलमान खान, रामकिशोर यादव, रजत यादव, बिजेंद्र यादव आदि रहे।
पुलिस रही मौजूद, निकाला जुलूस
भाकियू पदाधिकारियों ने दो बुल्डोजर व ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 150 किसान मंडी समिति से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों पर किसान झूमते रहे और नारेबाजी करते है। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।