फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की मन की बात

Mon, 25 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने रविवार को ग्राम उदय योजना की जानकारी चौपाल लगाकर दी। केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में किए कार्यों से सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन


कस्बा नरौली में शनिवार को मुहल्लेवार चौपाल लगाई गई। जाहरवीर बाबा मंदिर पर लगी चौपाल में कस्बे के लोगों को जानकारी दी गई। सांसद प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि और किसान कल्याण के लिए 35984 करोड़ रुपये का आवंटन पहली बार किया गया है।

फसल बीमा योजना के अंतर्गत 5500 करोड रुपये का आवंटन किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री की जनधन योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सुधीर मल्होत्रा, शिब्बू पहलवान, राजकुमार ठाकरे, उमा श्रीवास्तव, कांता अदलक्खा, मधु़ टंडन, कपिल त्यागी, दीपक मोदी, अजय प्रजापति,  रामबाबू शर्मा, नितिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर ग्राम बनियाखेड़ा में ग्राम उदय के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला महामंत्री मुकेश वाल्मीकि ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान व देश हित में काफी कार्य किए है।

लेकिन प्रदेश सरकार इन योजनाओ का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त बनी हुई है। इसमें मनोज कठेरिया, हरीश सैनी, नरेश मौर्य, ओमवीर सिंह, विजयनंदन, ओमकार, रामऔतार मौर्य, चंद्रप्रकाश, प्रेमशंकर, नेत्रपाल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें