फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 19 May 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे में मुकर्रबपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गांव मोमिनपुर कढ़ेरा निवासी असलम (40) की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

गांव मोमिनपुर कढ़ेरा निवासी असलम के परिवार में पत्नी खेलरू के अलावा चार बेटी और तीन बेटे हैं। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की दोपहर असलम किसी काम से सिरसी गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह घर लौटते समय सिरसी में मुकर्रबपुर मार्ग पर पहुंचने पर उसकी बाइक में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद असलम सड़क पर गिर गया और उसके सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली नहीं है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें