ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
असमोली। संभल-जोया मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
असमोली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गहरा की मढ़ैया गांव निवासी सतवीर सिंह का 20 बेटा रनजीत बाइक से कसी काम से असमोली गया था। करीब छह बजे असमोली से वापस अपने घर आ रहा था। असमोली में ही ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। युवक सिर में चोट लगने से घायल हो गया। घायल को असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में परामर्शदाता डा.प्रदीप अग्रवाल ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल में इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परामर्शदाता डा. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि युवक की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। असमोली थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को कब्जे में ले लिया।