जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाइवे पर बाकि सवार ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी बिजेंद्र सिंह यादव का 16 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार कस्बे के दीनदयाल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह प्रतिदिन साइकिल से विद्यालय आता-जाता है। सोमवार की सुबह छात्र अशोक साइकिल से विद्यालय जा रहा था। तभी मेरठ-बदायूं हाइवे पर ममता नर्सिंगहोम के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने छात्र की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र सहित तीन लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां छात्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। जब घटना में हुए बाइक सवार जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव कशेर कला निवासी राशिद व शहजाद का उपचार सीएचसी में किया जा रहा था। दोनों बाइक सवार अपनी ससुराल गुन्नौर जा रहे थे।