फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार को बगीचा बैंक्वेट हॉल के सामने एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार सूरजपाल (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मेंहुआ निवासी सूरजपाल बुधवार सुबह किसी काम से बबराला आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह बैंक्वेट हॉल के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरजपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूरजपाल की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी धर्मवती और मां महरबती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे दो बेटे अर्जुन और भोले तथा एक बेटी तुलसा को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अचानक आए इस दुखद हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें