गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम के समीप मेरठ बदायूं हाईवे पर मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जिला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव शोभनपुर निवासी सुभाष मंगलवार दोपहर बाइक द्वारा गुन्नौर से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही, वह बाइक से गांव सैजना मुस्लिम के पास मेरठ बदायूं हाईवे पर पहुंचे। इस बीच कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर चला गया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल हो हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांव सैजना मुस्लिम के पास एक एक्सीडेंट की सूचना मिली थी, पुलिस को भेज कर घायल को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद