फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत, बेटा घायल

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मंडी समिति रोड पर गुमथल चौराहे के पास बुधवार की सुबह बेटे को स्कूल से लेकर आते समय अधिवक्ता अरविंद चौहान की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा कुंज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ही आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मोहल्ला विकास नगर निवासी अधिवक्ता अरविंद चौहान (45) का सात वर्षीय बेटा कुंज नगर के सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी का छात्र है। बुधवार को अधिवक्ता की दादी का दशवां संस्कार था। जिसकी वजह से अधिवक्ता अरविंद चौहान बेटे कुंज को स्कूल से घर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मंडी समिति रोड पर गुमथल चौराहे के नजदीक पीछे से आ रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुभाष रोड के निजी अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने अधिवक्ता को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जबकि उनके बेटे कुंज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। परिजनों ने अधिवक्ता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी सपना, बेटे कुंज और बेटी आरू को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें