फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घोड़ा बुग्गी में घुसी बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात करीब आठ बजे बाइक के पीछे से घोड़ा बुग्गी में घुसने से सवार बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली निवासी गिरिराज (42) की मौत हो गई। हादसे में गिरिराज की पत्नी रूपवती घायल हुईं।
विज्ञापन

गांव अकरौली निवासी रूपवती ने बताया कि गिरिराज और रूपवती शुक्रवार को शाम बाइक से बेटी सोनम के घर जाने के लिए चले। कैला देवी थाना क्षेत्र में कैला देवी से कैलमुंडी के पास पहुंचे तो बाइक पीछे से घोड़ा बुग्गी में घुस गई। हादसे में गिरिराज और रूपवती घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेक पहुंची। यहां डॉक्टर ने गिरिराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि रूपवती का उपचार शुरू किया। पुलिस ने गिरिराज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें