बहजोई में पुराना बाजार श्रीरामलीला की पंचवटी में होता रावण के पुतले का दहन। संवाद
बहजोई। पुराना बाजार की श्रीरामलीला कमेटी की ओर से हो रहे रामलीला मंचन के दौरान रावण वध की लीला हुई। इसके बाद शाम करीब सात बजे संभल रोड पंचवटी परिसर में रावण के पुतले का दहन हुआ। इस बीच कमेटी के पदाधिकारियों में संरक्षक कपिल गुप्ता व अजय तंबाकू समेत कपिल मोबाइल, कुशांक कुमार कन्नू, अनुज कुमार, रजनीश कुमार व राजेश कुमार आदि रहे। वहीं, शाम को काली मंदिर परिसर में नया बाजार की श्रीरामलीला के दौरान रावण वध की लीला हुई। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस बीच पदाधिकारियों में ह्देश सरपंच आदि रहे। संवाद