फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक डिवाइडर से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव इटउआ के निकट नोएडा से सिलिंडर लेने के लिए गांव आते वक्त शनिवार देर रात 12 बजे पिता-पुत्र की बाइक चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर की मढ़ईया निवासी रमेश (52) अपने 18 वर्षीय पुत्र अनुज के साथ शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर नोएडा से अपने गांव आ रहे थे। तभी रास्ते में वह गुन्नौर नगर में रात 12 बजकर 20 मिनट के करीब किसी कार्य काम के लिए गए। आगरा- मुरादाबाद हाईवे पर गांव इटउआ पर चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके बेटे अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। रविवार सुबह गुन्नौर सीएचसी में परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रमेश अपने बेटों के साथ नोएडा दिल्ली में ऑटो चका कर गुजर बसर कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें