फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी की हत्या कर पहुंचा थाने, बोला-घर में पड़ी है लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी दुर्गेश ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी ज्योति की चूल्हे की फुंकनी से सिर कूंचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रजपुरा थाने पहुंचा और बोला कि पत्नी के नॉनवेज खाने पर ऐसा कदम उठाया है। वहीं, पत्नी के घरवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुर्गेश की शादी जिला बदायूं के थाना जरीफ नगर अंतर्गत गांव विजयगढ़ी निवासी ज्योति से 19 अप्रैल 2025 को हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दुर्गेश रजपुरा थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की बात कही। उसने बताया कि नॉनवेज खाने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। शव घर के कमरे में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणाें को घटना की जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर ज्योति के परिजन पहुंचे तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतका की मां शकुंतला ने बताया कि उनकी बेटी का पति और ससुराली दहेज में कार देने और रुपये दिए जाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा नहीं किया तो हत्या की वारदात अंजाम दे दी। आरोप लगाया कि आरोपी के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसका भी बेटी विरोध करती थी। वहीं आरोपी
विज्ञापन


थाना प्रभारी रजपुरा संदीप चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई चूल्हे की फुंकनी बरामद कर ली है। आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। अभी तक वह स्पष्ट नहीं कर सका है कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया है। आरोपियों के ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका की मां की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसमें मृतका का पति दुर्गेश, दिनेश उर्फ विन्नामी, भोले और गुड्डो देवी को आरोपी बनाया गया है। मृतका का पति पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

कुलदीप सिंह, एएसपी, संभल

हत्या से एक घंटे पहले ज्योति ने मां को किया था कॉल, कहा था लेने आ जाओ
शकुंतला ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेटी ने कॉल की थी। बताया था कि पति ने मारपीट की है और वह लगातार परेशान कर रहा है। इसलिए लेने के लिए आ जाओ। बुलाने के लिए आने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े दस बजे हत्या की सूचना पुलिस द्वारा मिली। बताया कि दुर्गेश पहले भी मारपीट कर चुका था। लेकिन मामला शांत करा दिया था। इस बार जान ले ली।
परिजनों से अलग रहता है आरोपी, केटरिंग का काम करता है
दुर्गेश ने शादी के कुछ समय बाद ही पुश्तैनी जमीन में गांव से बाहर अलग मकान बना लिया था। जबकि परिजन और परिवार के अन्य सदस्य गांव के अंदर दूसरे मकान में रहते हैं। वह शादियों में केटरिंग का काम करता था। इस मकान में दंपती ही रहते हैं। ग्रामीणाें ने बताया कि युवक का दो दिन से विवाद चल रहा था। आसपास किसी का मकान नहीं है।
धार्मिक प्रवृत्ति का है दुर्गेश, पत्नी-उसके परिजनों ने अपना लिया है दूसरा धर्म
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी दुर्गेश काफी धार्मिक प्रवृत्ति का है और वह हनुमान जी का भक्त है। नॉनवेज न खाता है और न खाने वाले लोगों को पसंद करता है। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गेश के ससुरालियों ने दूसरे धर्म को अपना लिया है और वह नॉनवेज भी खाते हैं। दुर्गेश की पत्नी भी नॉनवेज खाती थी। इसका दुर्गेश विरोध करता था। इसके चलते ही विवाद हो जाता था। इसी विवाद में दुर्गेश ने पत्नी की चूल्हे की फुंकनी से सिर कूचकर जान ले ली।
पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करता था
दुर्गेश पत्नी के साथ काफी खुश रहता था और वह सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ रील्स भी बनाकर शेयर करता था। ग्रामीणों ने बताया कि रील्स देखकर कभी नहीं लगता था कि वह अपनी पत्नी की हत्या भी कर सकता है। विवाद होना सामान्य बात है लेकिन सिर कूचकर हत्या कर देने से ग्रामीण भी अचंभित हैं। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ आखिरी रील 13 मार्च को शेयर की थी। जिसमें वह पत्नी के साथ काफी खुश दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें