फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व और गौरव व्यक्त करते हुए भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य, पराक्रम एवं वीरता का अभिनंदन करते हुए भारत माता की जय जयकार की गई।
विज्ञापन

नीमसार तीर्थ पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने स्वामी दीनानाथ महाराज के नेतृत्व में भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम, वीरता और शौर्य गाथा का बखान किया। हाथों में तिरंगा लहरा कर भारतीय सेना की जय जयकार की। वंदे मातरम और भारत की जयकार के नारे लगाए। दीनानाथ महाराज के नेतृत्व में सेना द्वारा चला गया ऑपरेशन सिंदूर के शत प्रतिशत सफलता पर पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा। 140 करोड़ भारतीय अपनी सेना के साथ रहे।
उन्होंने सभी सदस्यों कहलवाया सुन ले बेटा पाकिस्तान तेरा बाप है हिंदुस्तान। इस दौरान अजय शर्मा, वैभव गुप्ता, प्रिंस शर्मा, शिवम राष्ट्रवादी, वैभव शर्मा, सुबोध गुप्ता, विकास वर्मा, राजेंद्र गुर्जर, पंकज सांख्यधर आदि रहे। अध्यक्षता अरुण अग्रवाल ने की। संचालन अंकुर रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें