फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नलकूप में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव वहीपुर निवासी अजय पाल (35) की शनिवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव अपने ही खेत पर नलकूप के पास पड़ा मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नलकूप के स्टार्टर का तार टूटा हुआ था। टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर निवासी श्यौराज ने बताया कि शनिवार दोपहर उसका भाई अजय पाल खेत में धान की सिंचाई करने की बात कहकर नलकूप पर चला गया था। शाम करीब छह बजे भाई श्यौराज जब खेत पर गया तो अजय पाल नलकूप के स्टार्टर के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना देकर खेत पर बुला लिया। फिर युवक को उपचार के लिए बबराला के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि स्टार्टर का तार टूटा पड़ा था। शायद तार में करंट दौड़ने से युवक चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजयपाल की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे एक बेटे को अकेला छोड़ गया है।
विज्ञापन


करंट से युवक की मौत के मामले में दो पर केस दर्ज

धनारी। शुक्रवार को गांव सलेमपुर में सुखराम की करंट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही नरेश सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस मामले में सुखराम के पिता नेत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को उसके बेटे सुखराम को गांव का ही नरेश नलकूप की लाइन जोड़ने के लिए ले गया। नलकूप पर बिना शटडाउन लिए उसके बेटे से विद्युत लाइन को जुड़वाया जा रहा था। इस दौरान लाइन में करंट दौड़ गया और उसका बेटा खंभे से नीचे गिर गया। बाद में उसे बहजोई सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके से आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सुखराम की की बिजली के करंट से मौत हुई है। पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें