फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में लाभार्थियों के घर तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। विकास खंड बनियाखेड़ा परिसर में गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह व नगर पालिकाध्यक्ष इंदु रानी रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों सहित अन्य वर्ग के लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। प्रदेश में सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। अन्य सरकारों में योजनाएं शुरू तो कर दी जाती थीं लेकिन उनका लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पाता था लेकिन मोदी व योगी की सरकार में लाभार्थियों के घर पर जाकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 35-35 हजार रुपये के चेक, एग्रीकल्चर विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों स्प्रे मशीन, दस स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के तहत बैंक द्वारा एक लाख रुपये स्वीकृति के प्रमाणपत्र, पांच-पांच विधवा, वृद्धा व दिव्यांग जनों को स्वीकृति पेंशन प्रमाणपत्र, 12 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय के तहत 12-12 हजार रुपये के स्वीकृति प्रमाणपत्र, जिला सहकारी बैंक द्वारा छह किसानों को क्रेडिट कार्ड, एक महिला को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन का प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के तहत 16 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें