फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कबड्डी प्रतियोगिता में बबराला ने भागनगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आसपाल के जनपदों के अलावा तहसील क्षेत्र की 48 टीमों के प्रतिभाग किया। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से युवाओं को मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हसनपुर एवं जुनावई के बीच मुकाबले में हसनपुर ने एक प्वाइंट से जीत प्राप्त की। बबराला एवं भागनगर के बीच मुकाबले में बबराला ने तीन प्वाइंट से जीत हासिल की। जरीफनगर एवं दबथरा के बीच मुकाबले में दबथरा की सात प्वाइंट जीत हुई। कान्हा क्लब एवं लतीफपुर के बीच मुकाबले में कान्हा क्लब की दो प्वाइंट से जीत हुई।
जनता इंटर काॅलेज एवं जिम सेंटर के बीच मुकाबले में जनता इंटर काॅलेज की 6 प्वाइंट से जीत हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, अमित कुमार यादव, इंजीनियर भावेश यादव, रामपाल सिंह यादव, हरिशंकर यादव, नवाब प्रधान, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें