फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबेपुर ने रीठ को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव कुढ़फतेहगढ़ के युवक मंगल दल मैदान में केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को बाबेपुर व रीठ के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रीठ को हराकर बाबेपुर ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रीठ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 110 रन बनाए। जिसमें रिंकू ने 26 व अजय पाल ने 25 रनों का सहयोग किया। बाबेपुर के गेंदबाज गोपाल ने दो व रितिक ने एक विकेट झटका। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबेपुर की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। जिसमें रितेश ने 30 व गोपाल ने 18 रनों का सहयोग किया। जबकि रीठ के गेंदबाज रिंकू ने दो विकेट लिए। बाबेपुर ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रितेश को दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति पप्पू यादव, मोनू यादव, फिरोज खां, विश्वास, विजय, मनीष, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें