संभल। जिले में लगातार बुखार से मौतें हो रही हैं। असमोली ब्लॉक के गांव दबोई खुर्द निवासी 20 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हुई है। डेंगू की पुष्टि मुरादाबाद के निजी अस्पताल में हुई थी। युवक बीएससी नर्सिंग का छात्र था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव दबोई खुर्द निवासी मुजाहिद हुसैन के बेटे आस मोहम्मद को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक बीएससी नर्सिंग का छात्र था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक बेहतर उपाए नहीं किए गए हैं। शिविर भी पूरी मुस्तैदी से नहीं लग रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि जहां भी बुखार होने की सूचना मिल रही है वहां शिविर लगवाया जा रहा है।